Hindi Bible — Hindi (हिंदी)
1 यात्रा का गीत : दाऊद का हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व से और न मेरी दृष्टि घमण्ड से भरी है; और जो बातें बड़ी और मेरे लिये अधिक कठिन हैं, उनसे मैं काम नहीं रखता।
2 निश्चय मैं ने अपने मन को [] शान्त और चुप कर दिया है, जैसा दूध छुड़ाया हुआ लड़का अपनी माँ की गोद में [] रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए लड़के के समान मेरा मन भी रहता है। []
3 हे इस्राएल, अब से लेकर सदा सर्वदा यहोवा ही पर आशा लगाए रह!