भजन संहिता 130 (Psalms 130)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 यात्रा का गीत हे यहोवा, मैं ने गहिरे स्थानों में से तुझ को पुकारा है!

2 हे प्रभु, मेरी सुन! तेरे कान मेरे गिड़गिड़ाने की ओर ध्यान से लगे रहें!

3 हे याह, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा ले, तो हे प्रभु, कौन खड़ा रह सकेगा?

4 परन्तु तू क्षमा करनेवाला है [], जिससे तेरा भय माना जाए।

5 मैं यहोवा की बाट जोहता हूँ, मैं जी से उसकी बाट जोहता हूँ, और मेरी आशा उसके वचन पर है;

6 पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, हाँ, पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, उस से भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूँ।

7 इस्राएल यहोवा पर आशा लगाए रहे! क्योंकि यहोवा करुणा करनेवाला और पूरा छुटकारा देनेवाला है []।

8 इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से वही छुटकारा देगा। ⓐ

  • Psalms 129 — previous chapter
  • Psalms 131 — next chapter
  • Psalms 130 — English (KJV)
  • Psalms 130 — English (WEB)
  • Psalms 130 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 130 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 130 — Malayalam (മലയാളം)