भजन संहिता 123 (Psalms 123)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 यात्रा का गीत हे स्वर्ग में विराजमान मैं अपनी आँखें तेरी ओर लगाता [] हूँ!

2 देख, जैसे दासों की आँखें अपने स्वामियों के हाथ की ओर, और जैसे दासियों की आँखें अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती हैं, वैसे ही हमारी आँखें हमारे परमेश्‍वर यहोवा की ओर उस समय तक लगी रहेंगी, जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।

3 हम पर अनुग्रह कर, हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर, क्योंकि हम अपमान से बहुत ही भर गए हैं।

4 हमारा जीव सुखी लोगों के ठट्ठों से, और अहंकारियों के अपमान से बहुत ही भर गया है।

  • Psalms 122 — previous chapter
  • Psalms 124 — next chapter
  • Psalms 123 — English (KJV)
  • Psalms 123 — English (WEB)
  • Psalms 123 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 123 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 123 — Malayalam (മലയാളം)