भजन संहिता 124 (Psalms 124)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 यात्रा का गीत : दाऊद का इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,

2 यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,

3 तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,

4 हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते [];

5 उमड़ते [] जल में हम उसी समय ही बह जाते।

6 धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दाँतों तले जाने न दिया!

7 हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले!

8 यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।

  • Psalms 123 — previous chapter
  • Psalms 125 — next chapter
  • Psalms 124 — English (KJV)
  • Psalms 124 — English (WEB)
  • Psalms 124 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 124 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 124 — Malayalam (മലയാളം)