भजन संहिता 16 (Psalms 16)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 दाऊद का मिक्‍ताम हे ईश्‍वर मेरी रक्षा कर, क्योंकि मैं तेरा ही शरणागत हूँ।

2 मैं ने परमेश्‍वर से कहा, “तू ही मेरा प्रभु है; तेरे सिवा मेरी भलाई कहीं नहीं।”

3 पृथ्वी पर जो पवित्र लोग हैं, वे ही आदर के योग्य हैं, और उन्हीं से मैं प्रसन्न रहता हूँ।

4 जो पराए देवता के पीछे भागते हैं उनका दु:ख बढ़ जाएगा; मैं उनके लहूवाले अर्घ नहीं चढ़ाऊँगा और उनका नाम अपने ओठों से नहीं लूँगा []।

5 यहोवा मेरा भाग और मेरे कटोरे का हिस्सा है; मेरे भाग को तू स्थिर रखता है।

6 मेरे लिये माप की डोरी मनभावने स्थान में पड़ी, और मेरा भाग मनभावना है।

7 मैं यहोवा को धन्य कहता हूँ, क्योंकि उसने मुझे सम्मति दी है; वरन् मेरा मन भी रात में मुझे शिक्षा देता है।

8 मैं ने यहोवा को निरन्तर अपने सम्मुख रखा है []: इसलिये कि वह मेरे दाहिने हाथ रहता है मैं कभी न डगमगाऊँगा।

9 इस कारण मेरा हृदय आनन्दित और मेरी आत्मा [] मगन हुई; मेरा शरीर भी चैन से रहेगा।

10 क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा, न अपने पवित्र भक्‍त को सड़ने देगा। ⓐ

11 तू मुझे जीवन का रास्ता दिखाएगा; तेरे निकट आनन्द की भरपूरी है, तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है। ⓑ

  • Psalms 15 — previous chapter
  • Psalms 17 — next chapter
  • Psalms 16 — English (KJV)
  • Psalms 16 — English (WEB)
  • Psalms 16 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 16 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 16 — Malayalam (മലയാളം)