भजन संहिता 15 (Psalms 15)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 दाऊद का भजन हे परमेश्‍वर तेरे तम्बू में कौन रहेगा? तेरे पवित्र पर्वत पर कौन बसने पाएगा?

2 वह जो खराई से चलता और धर्म के काम करता है, और हृदय से सच बोलता है;

3 जो अपनी जीभ से निन्दा नहीं करता, और न अपने मित्र की बुराई करता, और न अपने पड़ोसी की निन्दा सुनता है;

4 वह जिसकी दृष्‍टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है, और जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;

5 जो अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता, और निर्दोष की हानि करने के लिये घूस नहीं लेता है। जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी न डगमगाएगा।

  • Psalms 14 — previous chapter
  • Psalms 16 — next chapter
  • Psalms 15 — English (KJV)
  • Psalms 15 — English (WEB)
  • Psalms 15 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 15 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 15 — Malayalam (മലയാളം)