भजन संहिता 128 (Psalms 128)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 यात्रा का गीत क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है!

2 तू अपनी कमाई को निश्‍चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।

3 तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज़ के चारों ओर तेरे बालक जलपाई के पौधे से होंगे।

4 सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो, वह ऐसी ही आशीष पाएगा।

5 यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे, और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!

6 वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए! इस्राएल को शान्ति मिले!

  • Psalms 127 — previous chapter
  • Psalms 129 — next chapter
  • Psalms 128 — English (KJV)
  • Psalms 128 — English (WEB)
  • Psalms 128 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 128 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 128 — Malayalam (മലയാളം)