भजन संहिता 127 (Psalms 127)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 यात्रा का गीत : सुलैमान का यदि घर को यहोवा न बनाए, तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा। यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे, तो रखवाले का जागना व्यर्थ ही होगा।

2 तुम जो सबेरे उठते और देर करके विश्राम करते और दु:ख भरी रोटी खाते हो, यह सब तुम्हारे लिये व्यर्थ ही है; क्योंकि वह अपने प्रियों को योंही नींद प्रदान करता है।

3 देखो, लड़के यहोवा के दिए हुए भाग हैं, गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।

4 जैसे वीर के हाथ में तीर, वैसे ही जवानी के लड़के होते हैं।

5 क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसने अपने तर्कश को उनसे भर लिया हो! वह फाटक के पास शत्रुओं से बातें करते संकोच न करेगा।

  • Psalms 126 — previous chapter
  • Psalms 128 — next chapter
  • Psalms 127 — English (KJV)
  • Psalms 127 — English (WEB)
  • Psalms 127 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 127 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 127 — Malayalam (മലയാളം)