भजन संहिता 121 (Psalms 121)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 यात्रा का गीत मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर लगाऊँगा []। मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?

2 मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।

3 वह तेरे पाँव को टलने न देगा, तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।

4 सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊँघेगा और न सोएगा।

5 यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।

6 न तो दिन को धूप से, और न रात को चाँदनी से तेरी कुछ हानि होगी।

7 यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।

8 यहोवा तेरे आने जाने में तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा।

  • Psalms 120 — previous chapter
  • Psalms 122 — next chapter
  • Psalms 121 — English (KJV)
  • Psalms 121 — English (WEB)
  • Psalms 121 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 121 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 121 — Malayalam (മലയാളം)