भजन संहिता 98 (Psalms 98)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 भजन यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, क्योंकि उसने आश्‍चर्यकर्म किए हैं! उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है!

2 यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, उसने अन्यजातियों की दृष्‍टि में अपना धर्म प्रगट किया है।

3 उसने इस्राएल के घराने पर की अपनी करुणा और सच्‍चाई की सुधि ली, और पृथ्वी के सब दूर दूर देशों ने हमारे परमेश्‍वर का किया हुआ उद्धार देखा है।

4 हे सारी पृथ्वी के लोगो, यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ!

5 वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओ।

6 तुरहियाँ और नरसिंगे फूँक फूँककर यहोवा राजा का जयजयकार करो।

7 समुद्र और उस में की सब वस्तुएँ गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें!

8 नदियाँ तालियाँ बजाएँ; पहाड़ मिलकर जयजयकार करें।

9 यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है। वह धर्म से जगत का, और सच्‍चाई से देश देश के लोगों का न्याय करेगा।

  • Psalms 97 — previous chapter
  • Psalms 99 — next chapter
  • Psalms 98 — English (KJV)
  • Psalms 98 — English (WEB)
  • Psalms 98 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 98 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 98 — Malayalam (മലയാളം)