भजन संहिता 93 (Psalms 93)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 यहोवा राजा है; उसने माहात्म्य का पहिरावा पहिना है; यहोवा पहिरावा पहिने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बाँधे है। इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का।

2 हे यहोवा, तेरी राजगद्दी अनादिकाल से स्थिर है, तू सर्वदा से है।

3 हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा है, महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है, महानद गरजते हैं।

4 महासागर के शब्द से, और समुद्र की महातरंगों से, विराजमान यहोवा अधिक महान् है।

5 तेरी चितौनियाँ अति विश्‍वासयोग्य हैं; हे यहोवा, तेरे भवन को युग युग पवित्रता ही शोभा देती है।

  • Psalms 92 — previous chapter
  • Psalms 94 — next chapter
  • Psalms 93 — English (KJV)
  • Psalms 93 — English (WEB)
  • Psalms 93 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 93 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 93 — Malayalam (മലയാളം)