भजन संहिता 87 (Psalms 87)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 कोरहवंशियों का भजन। गीत उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है;

2 और यहोवा सिय्योन के फाटकों से याकूब के सारे निवासियों से बढ़कर प्रीति रखता है।

3 हे परमेश्‍वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं []। (सेला)

4 मैं अपने जान-पहचानवालों से रहब [] और बाबेल की भी चर्चा करूँगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो : “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।”

5 और सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, “अमुक अमुक मनुष्य उस में उत्पन्न हुआ था।” और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखे।

6 यहोवा जब देश देश के लोगों के नाम लिखकर गिन लेगा, तब यह कहेगा, “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।” (सेला)

7 गवैये और नृतक दोनों कहेंगे, “हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं।”

  • Psalms 86 — previous chapter
  • Psalms 88 — next chapter
  • Psalms 87 — English (KJV)
  • Psalms 87 — English (WEB)
  • Psalms 87 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 87 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 87 — Malayalam (മലയാളം)