भजन संहिता 67 (Psalms 67)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 प्रधान बजानेवाले के लिये तारवाले बाजों के साथ भजन, गीत परमेश्‍वर हम पर अनुग्रह करे, और हम को आशीष दे; वह हम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए [], (सेला)

2 जिससे तेरी गति पृथ्वी पर, और तेरा किया हुआ उद्धार सारी जातियों में जाना जाए।

3 हे परमेश्‍वर, देश देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; देश देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।

4 राज्य राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा। (सेला)

5 हे परमेश्‍वर, देश देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; देश देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।

6 भूमि ने अपनी उपज दी है, परमेश्‍वर जो हमारा परमेश्‍वर है, उसने हमें आशीष दी है।

7 परमेश्‍वर हम को आशीष देगा; और पृथ्वी के दूर दूर देशों के सब लोग उसका भय मानेंगे।

  • Psalms 66 — previous chapter
  • Psalms 68 — next chapter
  • Psalms 67 — English (KJV)
  • Psalms 67 — English (WEB)
  • Psalms 67 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 67 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 67 — Malayalam (മലയാളം)