भजन संहिता 150 (Psalms 150)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 याह की स्तुति करो []! परमेश्‍वर के पवित्रस्थान में उसकी स्तुति करो; उसकी सामर्थ्य से भरे हुए आकाशमण्डल में उसी की स्तुति करो!

2 उसके पराक्रम के कामों के कारण उसकी स्तुति करो; उसकी अत्यन्त बड़ाई के अनुसार उसकी स्तुति करो!

3 नरसिंगा फूँकते हुए उसकी स्तुति करो; सारंगी और वीणा बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

4 डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो; तारवाले बाजे और बांसुली बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

5 ऊँचे शब्दवाली झाँझ बजाते हुए उसकी स्तुति करो; आनन्द के महाशब्दवाली झाँझ बजाते हुए उसकी स्तुति करो!

6 जितने प्राणी हैं सब के सब याह की स्तुति करें! याह की स्तुति करो*!

  • Psalms 149 — previous chapter
  • Proverbs 1 — next chapter
  • Psalms 150 — English (KJV)
  • Psalms 150 — English (WEB)
  • Psalms 150 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 150 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 150 — Malayalam (മലയാളം)