भजन संहिता 140 (Psalms 140)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन हे यहोवा, मुझ को बुरे मनुष्य से बचा ले; उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर,

2 क्योंकि उन्होंने मन में बुरी कल्पनाएँ की हैं; वे लगातार लड़ाइयाँ मचाते हैं।

3 उनका बोलना साँप का काटना सा है [], उनके मुँह में [] नाग का सा विष रहता है। ⓐ (सेला)

4 हे यहोवा, मुझे दुष्‍ट के हाथों से बचा ले; उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर, क्योंकि उन्होंने मेरे पैरों को उखाड़ने की युक्‍ति की है।

5 घमण्डियों ने मेरे लिये फन्दा और पासे लगाए, और पथ के किनारे जाल बिछाया है; उन्होंने मेरे लिये फन्दे लगा रखे हैं। (सेला)

6 हे यहोवा, मैं ने तुझ से कहा है कि तू मेरा परमेश्‍वर है; हे यहोवा, मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा!

7 हे यहोवा प्रभु, हे मेरे सामर्थी उद्धारकर्ता, [] तू ने युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा की है।

8 हे यहोवा, दुष्‍ट की इच्छा को पूरी न होने दे, उसकी बुरी युक्‍ति को सफल न कर, नहीं तो वह घमण्ड करेगा। (सेला)

9 मेरे घेरनेवालों के सिर पर उन्हीं का विचारा हुआ उत्पात [] पड़े।

10 उन पर अँगारे डाले जाएँ! वे आग में गिरा दिए जाएँ! और ऐसे गड़हों में गिरें, कि वे फिर उठ न सकें!

11 बकवादी पृथ्वी पर स्थिर नहीं होने का; उपद्रवी पुरुष को गिराने के लिये बुराई उसका पीछा करेगी।

12 हे यहोवा, मुझे निश्‍चय है कि तू दीन जन का और दरिद्रों का न्याय चुकाएगा।

13 नि:सन्देह धर्मी तेरे नाम का धन्यवाद करने पाएँगे; सीधे लोग तेरे सम्मुख वास करेंगे।

  • Psalms 139 — previous chapter
  • Psalms 141 — next chapter
  • Psalms 140 — English (KJV)
  • Psalms 140 — English (WEB)
  • Psalms 140 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 140 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 140 — Malayalam (മലയാളം)