भजन संहिता 137 (Psalms 137)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 बेबीलोन की नहरों के किनारे हम लोग बैठ गए, और सिय्योन को स्मरण करके रो पड़े।

2 उसके बीच के मजनू वृक्षों पर हम ने अपनी वीणाओं को टाँग दिया;

3 क्योंकि जो हम को बन्दी बना कर ले गए थे, उन्होंने वहाँ हम से गीत [] गवाना चाहा, और हमारे रुलानेवालों ने हम से आनन्द चाहकर कहा, “सिय्योन के गीतों में से हमारे लिये कोई गीत गाओ!”

4 हम यहोवा के गीत को, पराए देश में कैसे गाएँ?

5 हे यरूशलेम, यदि मैं तुझे भूल जाऊँ, तो मेरा दाहिना हाथ सूख जाए []!

6 यदि मैं तुझे स्मरण न रखूँ, यदि मैं यरूशलेम को, अपने सब आनन्द से श्रेष्‍ठ न जानूँ, तो मेरी जीभ तालू से चिपट जाए!

7 हे यहोवा, यरूशलेम के दिन को एदोमियों के विरुद्ध स्मरण कर, कि वे कैसे कहते थे, “ढाओ! उसको नींव से ढा दो!”

8 हे बेबीलोन, [] तू जो उजड़नेवाली है, क्या ही धन्य वह होगा, जो तुझ से ऐसा ही बर्ताव करेगा जैसा तू ने हम से किया है! ⓐ

9 क्या ही धन्य वह होगा, जो तेरे बच्‍चों को पकड़कर, चट्टान पर पटक देगा!

  • Psalms 136 — previous chapter
  • Psalms 138 — next chapter
  • Psalms 137 — English (KJV)
  • Psalms 137 — English (WEB)
  • Psalms 137 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 137 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 137 — Malayalam (മലയാളം)