भजन संहिता 13 (Psalms 13)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन हे परमेश्‍वर, कब तक! क्या तू सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझसे छिपाए रहेगा?

2 मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्‍तियाँ करता रहूँ, और दिन भर अपने हृदय में दुखित रहा करूँ? कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?

3 हे मेरे परमेश्‍वर यहोवा, मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आँखों में ज्योति आने दे, नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी;

4 ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, “मैं उस पर प्रबल हो गया;” और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूँ तो मेरे शत्रु मगन हों।

5 परन्तु मैं ने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।

6 मैं परमेश्‍वर के नाम का भजन गाऊँगा, क्योंकि उसने मेरी भलाई की है।

  • Psalms 12 — previous chapter
  • Psalms 14 — next chapter
  • Psalms 13 — English (KJV)
  • Psalms 13 — English (WEB)
  • Psalms 13 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 13 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 13 — Malayalam (മലയാളം)