भजन संहिता 112 (Psalms 112)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 याह की स्तुति करो []! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो यहोवा का भय मानता है, और उसकी आज्ञाओं से अति प्रसन्न रहता है!

2 उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा; सीधे लोगों की सन्तान आशीष पाएगी।

3 उसके घर में धन सम्पत्ति रहती है; और उसका धर्म सदा बना रहेगा।

4 सीधे लोगों के लिये अन्धकार के बीच में ज्योति उदय होती है; वह अनुग्रहकारी, दयावन्त और धर्मी होता है।

5 जो पुरुष अनुग्रह करता और उधार देता है, उसका कल्याण होता है, वह न्याय में अपने मुक़द्दमें को जीतेगा।

6 वह तो सदा तक अटल रहेगा; धर्मी का स्मरण सदा तक बना रहेगा।

7 वह बुरे समाचार से नहीं डरता; उसका हृदय यहोवा पर भरोसा रखने से स्थिर रहता है।

8 उसका हृदय सम्भला हुआ है, इसलिये वह न डरेगा, वरन् अपने शत्रुओं पर दृष्‍टि करके सन्तुष्‍ट होगा।

9 उसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया, उसका धर्म सदा बना रहेगा; ⓐ और उसका सींग महिमा के साथ ऊँचा किया जाएगा।

10 दुष्‍ट इसे देखकर कुढ़ेगा; वह दाँत पीस-पीसकर गल जाएगा; दुष्‍टों की लालसा पूरी न होगी []।

  • Psalms 111 — previous chapter
  • Psalms 113 — next chapter
  • Psalms 112 — English (KJV)
  • Psalms 112 — English (WEB)
  • Psalms 112 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 112 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 112 — Malayalam (മലയാളം)