भजन संहिता 100 (Psalms 100)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 धन्यवाद का भजन हे सारी पृथ्वी के लोगो, यहोवा का जयजयकार करो!

2 आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ!

3 निश्‍चय जानो कि यहोवा ही परमेश्‍वर है! उसी ने हम को बनाया, और हम उसी के हैं []; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं।

4 उसके फाटकों से धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!

5 क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करुणा सदा के लिये, और उसकी सच्‍चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है। ⓐ

  • Psalms 99 — previous chapter
  • Psalms 101 — next chapter
  • Psalms 100 — English (KJV)
  • Psalms 100 — English (WEB)
  • Psalms 100 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 100 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 100 — Malayalam (മലയാളം)