यिर्मयाह 45 (Jeremiah 45)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में, ⓐ जब नेरिय्याह का पुत्र बारूक यिर्मयाह भविष्यद्वक्‍ता से भविष्यद्वाणी के ये वचन सुनकर पुस्तक में लिख चुका था,

2 तब उसने उससे यह वचन कहा : “इस्राएल का परमेश्‍वर यहोवा, तुझ से यों कहता है :

3 हे बारूक, तू ने कहा, ‘हाय मुझ पर! क्योंकि यहोवा ने मुझे दु:ख पर दु:ख दिया है []; मैं कराहते कराहते थक गया और मुझे कुछ चैन नहीं मिलता।’

4 तू यों कह, यहोवा यों कहता है : देख, इस सारे देश को जिसे मैं ने बनाया था, उसे मैं आप ढा दूँगा, और जिन को मैं ने रोपा था, उन्हें स्वयं उखाड़ फेंकूँगा।

5 इसलिये सुन, क्या तू अपने लिये बड़ाई खोज रहा है? उसे मत खोज; क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि मैं सारे मनुष्यों पर विपत्ति डालूँगा; परन्तु जहाँ कहीं तू जाएगा वहाँ मैं तेरा प्राण बचाकर तुझे जीवित रखूँगा []।”

  • Jeremiah 44 — previous chapter
  • Jeremiah 46 — next chapter
  • Jeremiah 45 — English (KJV)
  • Jeremiah 45 — English (WEB)
  • Jeremiah 45 — Tamil (தமிழ்)
  • Jeremiah 45 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Jeremiah 45 — Malayalam (മലയാളം)