भजन संहिता 3 (Psalms 3)

Hindi Bible — Hindi (हिंदी)

1 दाऊद का भजन। जब वह अपने पुत्र अबशालोम के सामने से भागा जाता था ⓐ हे यहोवा, मेरे सतानेवाले कितने बढ़ गए हैं! वे जो मेरे विरुद्ध उठते हैं बहुत हैं।

2 बहुत से मेरे प्राण के विषय में कहते हैं, कि उसका बचाव परमेश्‍वर की ओर से नहीं हो सकता []। (सेला)

3 परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है, तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है।

4 मैं ऊँचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ, और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है। (सेला)

5 मैं लेटकर सो गया; फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे संभालता है।

6 मैं उन दस हज़ार मनुष्यों से नहीं डरता, जो मेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधे खड़े हैं।

7 उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्‍वर मुझे बचा ले! क्योंकि तू ने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है। और तू ने दुष्‍टों के दाँत तोड़ डाले हैं।

8 उद्धार यहोवा ही से होता है; हे यहोवा तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो। (सेला)

  • Psalms 2 — previous chapter
  • Psalms 4 — next chapter
  • Psalms 3 — English (KJV)
  • Psalms 3 — English (WEB)
  • Psalms 3 — Tamil (தமிழ்)
  • Psalms 3 — Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Psalms 3 — Malayalam (മലയാളം)